BREAKING

Jaunpur News: नल के पानी के विवाद में बड़ी मां की पीट-पीटकर हत्या

हिम्मत बहादुर सिं​ह @ नया सवेरा 

सुइथाकला, जौनपुर। सदरूद्दीनपुर गांव में सोमवार सुबह नल के पानी के बहाव को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपनी 55 वर्षीय बड़ी मां की बांस से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सरपतहां थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव निवासी इन्द्रावती देवी पत्नी बुधिराम बिंद सोमवार सुबह अपने दरवाजे पर लगे नल पर कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान नल का पानी रास्ते में बहने लगा, जिसे लेकर उनके भतीजे मिथिलेश से कहासुनी हो गई। उस समय इन्द्रावती देवी घर पर अकेली थीं और उनके पति मजदूरी के लिए बाहर गए थे।

यह भी पढ़ें |Jaunpur News: सरसों के खेत में युवक की नृशंस हत्या का 8 घंटे में खुलासा, ममेरे भाई को पुलिस ने भेजा जेल

देखते ही देखते कहासुनी विवाद में बदल गई। आरोप है कि आवेश में आकर मिथिलेश ने बांस से इन्द्रावती देवी पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। शोर सुनकर पहुंचे परिजन व ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि करीब 10-12 वर्ष पूर्व दोनों परिवारों में बंटवारा हो चुका था और उसी को लेकर अक्सर तनाव बना रहता था। मृतका के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है।

मृतका के पति बुधिराम बिंद की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है व मामले की गहन जांच की जा रही है।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें