Jaunpur News: सरसों के खेत में युवक की नृशंस हत्या का 8 घंटे में खुलासा, ममेरे भाई को पुलिस ने भेजा जेल
चंद्रशेखर पटेल @ नया सवेरा
जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव में सरसों के खेत में युवक की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी ममेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार पैसे के विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव निवासी लालचंद यादव का पुत्र बृजेश कुमार यादव रविवार को अपने ननिहाल भदोही जनपद के तुलसीचक गांव स्थित स्व. दशरथ यादव के घर आया था। सोमवार सुबह उसका शव रामपुर थाना क्षेत्र में वरुणा नदी किनारे सरसों के खेत में खून से लथपथ अवस्था में मिला। उसके चेहरे को ईंट से कुचलकर हत्या की गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पहचान अज्ञात होने पर पुलिस ने मौके पर मिली बाइक के आधार पर युवक की शिनाख्त की। इसके बाद खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान मृतक के ममेरे भाई रोहित यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ में उसने पैसे के विवाद में हत्या करना स्वीकार कर लिया।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
| विज्ञापन |


