BREAKING

Jaunpur News: शिक्षा केवल पुस्तिकीय ज्ञान तक सीमित न होकर समस्त विकास पर होनी चाहिए केंद्रित: रामबिहारी

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा का लोहा

मटियारी स्थित एटीएस विद्यालय में आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी 

विनोद ​कुमार @ नया सवेरा 

केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के मटियारी गांव स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई।प्रदर्शनी में  छात्रों ने अपनी रचनात्मकता व वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रोजेक्ट के मॉडल व उनकी उपयोगिता,कार्यप्रणाली तथा वैज्ञानिक सिद्धांत को विस्तार से प्रस्तुत किया।विद्यालय के निर्णायक मंडल द्वारा अवलोकन कर उत्कृष्ट मॉडल का चयन किया गया।तत्पश्चात कार्यकम में मुख्य अतिथि पहुंचे लायंस क्लब के अध्यक्ष आशीष तिवारी ने चयनित छात्रों को पुरस्कृत कर छात्रों द्वारा प्रस्तुत मॉडल की सराहना करते हुए नित नये अनुसंधान के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।

वही प्रधानाचार्य डॉ.राम बिहारी मौर्य ने छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने व समस्याओं को पहचान उनके निवारण के उपाय खोजने पर बल दिया, उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तिकीय ज्ञान तक सीमित न होकर विद्यार्थियों के समस्त विकास पर केंद्रित होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मितेश कुमार मौर्य व संयोजन डॉ.राम आसरे सरोज ने की।वही स्मिता सिंह के नेतृत्व में निर्णायक मंडल द्वारा परियोजनाओं का अवलोकन किया गया।परिधि चौधरी के संबोधन के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजेंद्र खत्री,शिक्षक आलोक कुमार वर्मा,शुभांगी साहु,शिखा वर्मा,शासकीय अधिवक्ता राजेश शुक्ला,त्रिकुंड भास्कर मौर्य व हरिनाथ के साथ भारी संख्या में छात्र व अभिभावक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Varanasi News: सिंचाई विभाग में रंग गुलाल की होली खेली गई

छात्र द्वारा निर्मित वैक्यूम क्लीनर दिया गया उपहार

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने लगभग दो दर्जन से अधिक विभिन्न प्रकार के मॉडल की प्रदर्शनी लगाई और शिक्षकों व मौजूद अभिभावकों को मॉडल के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।प्रदर्शनी में अनेकों मॉडल आकर्षण का केंद्र रही,वहीं छात्र खुश कश्यप द्वारा निर्मित वैक्यूम क्लीनर ने मुख्य अतिथि का ध्यान आकर्षित किया जिसके बाद मुख्य अतिथि ने छात्र खुश कश्यप को मेंडल से सम्मानित करते हुए उपहार स्वरूप वैक्यूम क्लीनर अपने साथ ले गए।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें