BREAKING

Jaunpur News: सारनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


देर शाम तक उमड़ी भक्तों की भीड़, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित शक्तिपीठ सारनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। देर शाम तक मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।श्रद्धालु अपने हाथों में दूध, बेलपत्र और धतूरा लेकर मंदिर पहुंचे। मुख्य द्वार से एक किलोमीटर दूर तक लंबी कतारों में खड़े होकर भक्तों ने जलाभिषेक किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन-पूजन किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महाशिवरात्रि पर लंबोदरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब

मंदिर की पुजारिन संरक्षिका माला शुक्ला ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने जानकारी दी कि कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

थानाध्यक्ष बक्शा विक्रम लक्ष्मण सिंह भारी पुलिस बल के साथ लगातार मंदिर परिसर का भ्रमण किया। सीओ सदर देवेश सिंह और सदर तहसीलदार सौरभ कुमार भी मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस लाइन से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।

श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सिकरारा और बक्शा के स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की गई थीं। सिकरारा से डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता, डॉ. रंजना, डॉ. सुनील राय, डॉ. सूरज मौर्या और कंपाउंडर विनय कुमार गोंड मौजूद थे। बक्शा से डॉ. जनार्दन यादव और कंपाउंडर राधेश्याम अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था में कानूनगो अशोक द्विवेदी और हल्का लेखपाल मृत्युंजय यादव व पत्रकार पंकज विश्वकर्मा, अभिनव सिंह, आशुतोष उपाध्याय, निलेश पाण्डेय सहित अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहे।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें