Jaunpur News: महाशिवरात्रि पर लंबोदरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब
अरुण सिंह @ नया सवेरा
जौनपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लंबोदरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही भक्तों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व विधिवत पूजा-अर्चना की। “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।
इस अवसर पर मंदिर को फूल-मालाओं व आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समिति व प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच कतारबद्ध दर्शन कराए गए। व्रत रखने वाले भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
श्रद्धालुओं ने बताया कि महाशिवरात्रि पर लंबोदरनाथ मंदिर में दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। देर शाम तक पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का क्रम जारी रहा। पुलिस प्रशासन की सक्रियता से श्रद्धालु कतारबद्ध दर्शन करते रहे किसी प्रकार की किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई इस मौके पर सिकरारा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,एसआई ओम प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल मुन्नीलाल, हरेन्द्र कुमार, महिला कांस्टेबल लता सिंह,पंकज संदीप कुमार दर्जनो पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सर्वांगीण विकास का माध्यम होते हैं खेल : कृपाशंकर सिंह
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

