BREAKING

Jaunpur News: क्रिकेट प्रतियोगिता : मैत्री मुकाबले में अधिवक्ता 11 की टीम विजयी


शिवम की 86 रनों की धमाकेदार पारी बनी आकर्षण का केंद्र

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर के शिया कालेज के मैदान में खेले गए रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच में अधिवक्ता 11 ने जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब को करीबी मुकाबले में पराजित कर जीत दर्ज की। हालांकि मुकाबले में पत्रकार खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान राजन मिश्रा की जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर मजबूत 166 रन बनाए। टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज शिवम उपाध्याय ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 86 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें आकर्षक शॉट्स की भरमार रही। उनके अलावा सुशील तिवारी ने 32, आलोक सिंह ने 16 और इमरान ने 17 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।


167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कप्तान सत्यवीर सिंह की अधिवक्ता 11 की टीम ने भी दमदार खेल दिखाया। अधिवक्ता 11 ने 11 ओवर 3 गेंद में महज 3 विकेट खोकर 167 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से सुंदरम ने 71 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं अमित तिवारी (33), अनिल (21), अखिल (14 नाबाद) और रोहित (20 नाबाद) ने जीत में अहम योगदान दिया। मैच के दौरान रोमांच चरम पर रहा और अंतिम ओवर तक दर्शकों की सांसें थमी रहीं। पत्रकार खिलाड़ियों ने अपनी जुझारू बल्लेबाजी और टीम भावना से शानदार प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अतुल सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब के कोच मोहम्मद अब्बास ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जबकि अंकित जायसवाल ने अपनी प्रभावी कमेंट्री से मैच को और रोमांचक बना दिया। मैच में कप्तान अनिल अस्थाना और रानू सिंह की उपस्थिति रही। मैत्री मैच ने खेल के साथ-साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे का भी संदेश दिया। मैच के अंत में कोच मोहम्मद अब्बास का जन्मदिवस केक काटकर सभी खिलाड़ियों द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मड़ियाहूं में निकली भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़




*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें