Mumbai News: आयुश शर्मा ने विद्यालय खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। समाज की प्रतिभाएं जब अपनी योग्यता से ब्रह्मांड के पटल पर अपनी प्रतिभा के शशक्त हस्ताक्षर करती हैं तो समाज में युवाओ का आदर्श,अन्तरिम प्रेरणा एवं सफलताओं का प्रतिमान बन जाती है। जो समाज,परिवार एवं जनपद में शौर्य का प्रतीक बनकर उत्साह और सफलताओ का आधार बनती है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: समाज को बांटने वाली हर बातों का व्यापक विरोध आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह
जनपद जौनपुर मझगंवां मुंगराबादशाहपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी स्मृति शेष प्रेमनारायण शर्मा एवं फूलादेवी शर्मा के पौत्र तथा पिता सैन हरिकेश शर्मा नन्दवंशी भांडुप,मुंबई एवं माता रेखा शर्मा के होनहार सुपुत्र आयुष (आदर्श) शर्मा ने "नेशनल एजुकेशन सोसाइटी हाई स्कूल भांडुप के वाद विवाद प्रतियोगिता,हैंडबॉल,फुटबॉल, क्रिकेट की प्रतिस्पर्धा में प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त किया है।आयुष (आदर्श)शर्मा ने वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, हैंडबॉल में द्वितीय स्थान, फुटबॉल में द्वितीय स्थान, क्रिकेट में द्वितीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय,परिवार,समाज एवं शहर का नाम रोशन किया है।जनपद सहित महानगर मुंबई के सामाजिक व्यक्तियों व परिवार के शुभचिंतकों ने आदर्श को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
| विज्ञापन |

