BREAKING

Jaunpur News: फॉर्म-7 के जरिए मनेछा- मारूफपुर में 300 से अधिक मतदाता का नाम काटने का आरोप



अल्पसंख्यक मतदाताओं को अनुपस्थित दिखाने का मामला गरमाया, सपा- कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय,जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के मनेछा गांव में कथित तौर पर 300 से अधिक मतदाताओं को अनुपस्थित दर्शाकर मतदाता सूची से नाम काटने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि गांव के तीन बूथों पर अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं को अनुपस्थित दिखाते हुए भाजपा शक्ति केंद्र के अध्यक्ष द्वारा फॉर्म-7 भरकर बीएलओ पर दबाव बनाया गया। हालांकि बीएलओ ने इन फॉर्मों को स्वीकार नहीं किया।

इसी क्रम में मारूफपुर गांव में भी मतदाता सूची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। यहां वर्तमान ग्राम प्रधान महजबीन बानो समेत उनके परिवार के 35 सदस्यों को मृतक या अनुपस्थित दर्शाकर नाम काटने की सिफारिश किए जाने का मामला सामने आया है। फॉर्म-7 के माध्यम से अनुपस्थित व स्थानांतरण दिखाकर वोट काटने की कथित कोशिश को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार मनेछा गांव के बूथ संख्या 132 पर बीएलए द्वारा 196 मतदाताओं के नाम अनुपस्थित दिखाकर बीएलओ मालती देवी को फॉर्म-7 सौंपा गया था। बीएलओ ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि यह फॉर्म उनकी अनुपस्थिति में उनके घर पर दिया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिवमहापुराण कथा सम्पन्न


वहीं बूथ संख्या 131 पर भी करीब 100 फॉर्म-7 बीएलओ अजय यादव को दिए गए। इसके अलावा मारूफपुर गांव के बूथ संख्या 130 पर बीएलओ सुनीता देवी को ग्राम प्रधान महजबीन बानो, उनके ससुर सज्जाद अहमद, सास सरवरी बानो, जेठ मोहम्मद असलम समेत करीब 35 लोगों के नाम काटने की सिफारिश की गई।

जिन मतदाताओं को अनुपस्थित दिखाया गया है, उनमें वकील, नोमान शेख, एहसान अहमद, वसीम नेहाल, जहीरुद्दीन, रियाजुद्दीन, गयासुद्दीन जुलकदर, जमील अहमद समेत दर्जनों शामिल है। इनका कहना है कि वे गांव में ही निवास कर रहे हैं और साजिश के तहत उनके मतदान के अधिकार से वंचित करने का प्रयास किया गया।

उधर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में नारेबाजी की और जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। नेताओं ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें