BREAKING

Mumbai News: संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई. कांवरिया संघ अप्पा पाड़ा मालाड द्वारा अप्पा पाड़ा में संगीतमय श्री राम चरित्र रामायण पाठ का आयोजन किया गया. रामायण पाठ के समापन के बाद शिव जी की पूजा आराधना की गई. इसके बाद महा प्रसाद की व्यवस्था एवं सरबत की भी व्यवस्था की गई थीय इसमें शिव भक्त भोले बाबा की भजन कीर्तन और ॐ बम बम भोले नाथ की ध्वनि से अप्पा पाड़ा गूंज उठा. इसमें क्षेत्रीय लोग एकत्रित हुए ,जिसमें हमारे यहां के नगर सेवक  वैभव भरड़कर, सुरेश यादव (गप्पू) भी सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे. कांवरिया संघ के कार्यकर्ता का उत्साह बढ़ा कर ॐ बम बोल कर जय घोष किया. ज्योतिषाचार्य पंडित राम प्रसाद मिश्र ने बताया कि संघ हमेशा कार्यक्रम आयोजित करता रहता है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के महेन्द्र पटेल, परशुराम माने, संतोष तिवारी (चित्रकूट वाले) मनोज प्रजापति, अनिल गुप्ता, अरविंद दुबे, सुरेश यादव, ऋषि केश साहनी, प्रमोद यादव राजेश राजभर, पंकज टेलर आदि कड़ी मेहनत की.

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: फर्जी फायरिंग की सूचना पर पुलिस हलकान

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें