Jaunpur News: शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी आवश्यक है: कृपाशंकर सिंह
सुजानगंज, जौनपुर। भाजपा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह एम एस स्कूल आफ चिल्ड्रेन वैली भगत सिंह चौराहा सखवट के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त करते हुए कहा शिक्षा के साथ संस्कार का भी ज्ञान कराना बहुत जरूरी है। उन्होंने विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम को विधानसभा मुंगरा बादशाहपुर के पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे एवं पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने भी संबोधित करते हुए विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना किए। इस अवसर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा समसामयिक विषयों यथा जल ही जीवन है,बेटी बेटा एक समान, पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण, सफाई सब के लिए आवश्यक और सब की जिम्मेदारी पर मन मोहक एकांकी के साथ-साथ अनेक राष्ट्रीय गीत, फागुनी गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर डा विनय कुमार तिवारी,डा वारिस अली, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह,डा विनय कुमार सिंह,राज कुमार पटेल, आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक मुरारी सिंह आभार प्रधानाचार्या माधुरी सिंह और संचालन श्रृष्टि सिंह ने किया।
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

