BREAKING

Mumbai News: लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक AUTHENTIC CONCEPT OF SHIVA पर मुंबई में विशेष संवाद


शिवपूजन पांडे @ सवेरा नेटवर्क

मुंबई। गरुड़ प्रकाशन द्वारा प्रकाशित लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक “AUTHENTIC CONCEPT OF SHIVA” के उपलक्ष्य में टाइटल वेव्स, बांद्रा वेस्ट, मुंबई में एक विशेष लेखक संवाद आयोजित किया गया। इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली तथा लेखक राजीव नौटियाल ने अंशुल पांडे से भेंट कर उन्हें पुस्तक प्रकाशन पर बधाई दी। संवाद के दौरान पुस्तक में प्रस्तुत भगवान शिव की प्रामाणिक एवं शोध-आधारित व्याख्या पर विस्तार से चर्चा हुई। लेखक ने शिव तत्व की दार्शनिक गहराई तथा शिव चेतना की समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार यह अवधारणा प्राचीन ज्ञान को आधुनिक संदर्भ से जोड़ती है।

यह लेखक मिलन साहित्य प्रेमियों और पाठकों के लिए एक समृद्ध एवं ज्ञानवर्धक अनुभव सिद्ध हुआ, जिसमें आध्यात्मिकता, दर्शन और सांस्कृतिक समझ पर सार्थक विमर्श हुआ। कार्यक्रम ने शोधपरक आध्यात्मिक साहित्य के प्रति पाठकों की बढ़ती रुचि को भी रेखांकित किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विज्ञान प्रदर्शनी देख अभिभावक हुए मंत्रमुग्ध

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें