Jaunpur News: विज्ञान प्रदर्शनी देख अभिभावक हुए मंत्रमुग्ध
मां गुजराती हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के चुरावनपुर गांव में स्थित मां गुजराती हायर सेकेंडरी स्कूल (सीवीएसई बोर्ड) परिसर में रविवार को छात्र- छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कर अभिभावकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में लगभग सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारत के वैज्ञानिकों द्वारा सफलतापूर्वक लांच किया गया चन्द्रयान 3 का मॉडल, जल चक्र, स्मार्ट सिटी, डीएनए मॉडल, वॉटर फ्यूरिफिकेशन, ज्वालामुखी, ह्रदय, किडनी, जल सरंक्षण, सोलर आदि का बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत कर अभिभावकों के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। मंत्रमुग्ध अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों को शाबासी दी।
इस दौरान विद्यालय प्रबंधक सूर्यप्रकाश बबलू, पूर्वांचल विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया, देवराज पाण्डेय, गुलाबचंद यादव, रामयश यादव, प्रधानाचार्य द्वय समता सिंह, विजय यादव, डायरेक्टर चन्द्रसेन सिंह, राजन नम्रता उपाध्याय, संगीता अस्थाना, शिक्षक लालसाहब यादव, सुनीता, रामबुझारत यादव, ओमप्रकाश यादव, इंद्रभान यादव, डॉ. सुधीर उपाध्याय, जयप्रकाश यादव सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खानपान ही नेत्र ज्योति जीवन का सर्वोत्तम इलाज : डॉ. देवेन्द्र कुमार
| विज्ञापन |


