Mumbai News: पूर्वांचल विकास परिवार ने किया समाजवादी कुटिया के संस्थापक ऋषि यादव का सम्मान
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. द्रिगेश यादव के नेतृत्व में आज समाजवादी कुटिया, जौनपुर के संस्थापक ऋषि यादव के मुंबई आगमन पर पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा विले पार्ले पूर्व स्थित कार्यालय पर बहुत ही भव्य स्वागत सम्मान किया। डॉ दुर्गेश यादव ने शॉल, पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि समाजवादी कुटिया लोगों को समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दे रही है। इस अवसर संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सभाजीत यादव, उपाध्यक्ष बृजेश यादव, राष्ट्रीय सचिव विमलेश यादव, कवि जौनपुरिया सतीश यादव, मिमिक्री आर्टिस्ट विजय यादव, रमाकांत यादव, मुकेश यादव, जोगेंद्र यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डाक योजनाओं की दी जानकारी
![]() |
| विज्ञापन |

