BREAKING

Jaunpur News: राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच में संगठनात्मक विस्तार, अर्पित जायसवाल बनाये गये पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष

मनोनयन पर बधाई देने वालों का उमड़ा सैलाब , राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति जताया गया आभार

चन्दन अग्रहरि @ नया सवेरा 

शाहगंज, जौनपुर। राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल ने अर्पित जायसवाल को पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया जिसकी जानकारी होने पर संगठन में हर्ष का माहौल है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को संगठन के प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष के विश्वास, दूरदर्शिता और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसे पूर्वांचल में संगठन को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय बताया।

वहीं यह जानकारी होते ही अर्पित जायसवाल के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल सहित राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही सभी ने एक स्वर में कहा कि इस निर्णय से संगठन पूर्वांचल क्षेत्र में और अधिक मजबूत व सक्रिय होगा।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: पूर्वांचल विकास परिवार ने किया समाजवादी कुटिया के संस्थापक ऋषि यादव का सम्मान

वहीं वक्ताओं ने कहा कि अर्पित जायसवाल के नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और जनहित के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएगा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शरद जायसवाल, आशीष जायसवाल, सौरभ मोदनवाल, विवेक मोदनवाल, पंकज जयसवाल, मुकेश अग्रहरि, अनूप अग्रहरि, शैलेष मोदनवाल, गौरव मोदनवाल, शिवम जायसवाल, अतुल जायसवाल, हेमंत जायसवाल, अरुण अनुज सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें