Jaunpur News: एआई पर आधारित माडल रहे आकर्षण का केंद्र
राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा
नया सवेरा नेटवर्क
नौपेड़वा जौनपुर। राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर शनिवार को आयोजित साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रदर्शनी में आये हुए अभिभावक बच्चों की कला एवं वैज्ञानिक दक्षता देख अभिभूत रहे। प्रदर्शनी में विज्ञान से संबंधित हार्ट, बीपी, सुगर, शरीर के विभिन्न अंगों के क्रियाकलाप, प्रदूषण, एसी, ऑटो जेसीबी, रेलगाड़ी, ट्रैफिक, वाटर टैंक एलार्म, आर्ट, क्राफ्ट, वाटर साइकिल, ताजमहल आकर्षक का केन्द्र रहा। अनेक माडल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित रहे जिससे देख अतिथि गण काफी प्रभावित हुए। छात्राओं द्वारा बनाया गया दिल्ली का मीनार लोगो को बरबस ही अपनी तरफ आकृष्ट कर रहा था। प्रदर्शनी में समुद्री जानवर की दुनिया, द जंगल बुक तथा ग्लोबल वार्मिग के अलावा भूत बंगला का डरावना दृश्य रोमांच भरा रहा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर डॉ मनोज मिश्र ने फीता काटकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि यही बच्चें देश की धरोहर हैं जिन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। प्रबन्धक प्रमोद जायसवाल ने अभिभावकों का आभार जताया। इस दौरान प्रधानाचार्य पंकज तिवारी, डायरेक्टर पारुल जायसवाल, प्रधान अशोक जायसवाल, पूर्व प्रधान अमरनाथ यादव, बृजेश यादव,रोहन जायसवाल, सुनील यादव, राकेश शर्मा, श्रीराम गुप्ता सुभाष त्रिपाठी, गीता सोनी,आशीष जायसवाल, दिलीप यादव ,साक्षी यादव, बृजेश यादव , सुरेश कुमार यादव, अभियान सिंह सहित दर्जनों शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गौशाला से संबंधित बैठक संपन्न
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
