BREAKING

Jaunpur News: गौशाला से संबंधित बैठक संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में गौशाला से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विकास खण्ड अधिकारियों से गो-आश्रय स्थलों में बरसीम, हरा चारा आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि भूसा खरीद हेतु तैयारी पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें।  गौशाला में नेपियर बुवाई की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि गौशाला में गायों को नियमित नहलाया जाए तथा उनकी नियमित जांच भी की जाए, गो आश्रय स्थलों में गंदगी बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। गोवंशों के टीकाकरण के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 22 फरवरी को आयोजित होगा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत विशेष अभियान तिथि

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें