Jaunpur News: रेलवे ट्रैक के पास मिली महिला की लाश, पुलिस में मचा हलचल
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मेहरांवा रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि वाराणसी–फैजाबाद रेल प्रखंड के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है। टीम ने तुरंत पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब 45 वर्ष की यह महिला काली साड़ी और गुलाबी रंग का स्वेटर पहने हुए थी। पुलिस ने आसपास के गांवों में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है, ताकि मृतका की पहचान हो सके। अधिकारियों का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही मामले की दिशा स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: साइबर टीम ने व्यापारी के 99 हजार वापस दिलाए
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |