Jaunpur News: साइबर टीम ने व्यापारी के 99 हजार वापस दिलाए
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। चौराहे के बगल जिला मुख्यालय मार्ग पर संचालित किराने की दुकान के संचालक से गोल मिर्च मंगाने के नाम पर जालसाज द्वारा फर्जी फर्म के खाते में 92 हजार रुपए मंगा लेने के मामले में साइबर टीम की सक्रियता से महीनों बाद ब्यापारी के सारे पैसे उसके खाते में वापस आ गए। ब्यापारी दिनेश गुप्ता केरल प्रांत से काली मिर्च मंगाते हैं। वह मोबाइल बैंकिंग से वहां की फर्म यमुना ट्रेड लिंक कंपनी में पैसा भेज देते थे। ट्रांसपोर्ट के द्वारा उन्हें जिला मुख्यालय पर सामान मिल जाता था। गत दिसंबर माह में उन्होंने डेढ़ क्विंटल काली मिर्च मंगाने के लिए के उक्त फर्म में बात की। दूसरे दिन वह पैसा भेजने की सोच रहे थे कि उन्हें दिल्ली से एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना नाम नरेंद्र सिंह बताया। वह भी उसी नाम से अर्थात यमुना ट्रेड लिंक के नाम से फर्म बना रखा है। कहा कि आप इसी फर्म के खाते में पैसा भेज दो। आपका सामान 48 घंटे में जौनपुर पहुंच जायेगा। दिनेश गुप्ता ने उसी के खाते में 92 हजार रुपए भेज दिया। तीन दिनों बाद भी सामान न आने पर दिनेश ने फोन किया तो उसने कहा कि चिंता मत कीजिए दो-तीन दिन में पहुंच जायेगा। ऐसे ही एक पखवाड़ा बीत गया, वह दिनेश का फोन भी उठाना बंद कर दिया तो उन्होंने इसकी शिकायत जिले के साइबर थाने में किया। ट्रान्जेक्सन आईडी,खाते का स्टेटमेंट आदि लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो बैंक द्वारा दिनेश के द्वारा भेजा हुआ पैसा होल्ड कर दिया गया। तब दिनेश ने कुछ राहत की सांस लिया। साइबर पुलिस के निर्देश पर पीड़ित के द्वारा दिवानी न्यायालय में केस दर्ज कराया गया। न्यायालय के आदेश पर दिनेश को सारा पैसा बैंक से वापस मिल गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने गो-आश्रय का किया निरीक्षण
| विज्ञापन |
