Jaunpur News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 8 गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार के नेतृत्व में थाना लाइनबाजार पुलिस टीम द्वारा थाना लाइन बाजार क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम धन्नेपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गयी जिसके संबन्ध में वादी सत्यम मौर्या पुत्र जयसिंह मौर्या निवासी मीरपुर थाना लाइन बाजार जौनपुर के लिखित तहरीर पर थाना लाइन बाजार पर मु0अ0सं0–53/2026 धारा- 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस बनाम जयशंकर बिन्द उर्फ कलेन्दर बिन्द आदि 12 नफर के पंजीकृत हुआ। प्रकरण में थाना लाइनबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामित अभियुक्तों में से 08 अभियुक्तों को 02 घण्टे मे ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पंपिंग सेट मशीन पर अराजक तत्व ने किया पथराव और तोड़फोड़, करकट और ईट चट्टे को गिराकर किया क्षतिग्रस्त
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवऱण-
1. जयशंकर उर्फ कलन्दर बिन्द पुत्र मंशाराम निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।
2. विजय शंकर उर्फ मूलेन्द्र निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।
3. धर्मेन्द्र बिन्द पुत्र बड़िहार निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।
4. राजन बिन्द पुत्र धर्मेन्द्र बिन्द निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।
5. आनन्द बिन्द पुत्र धर्मेन्द्र बिन्द निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।
6. सुमित बिन्द पुत्र जलन्धर निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।
7. अमित उर्फ अंकित पुत्र जलन्धर निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।
8. नीलम पत्नी जयशंकर निवासी धन्नेपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर।

