BREAKING

Jaunpur News: पंपिंग सेट मशीन पर अराजक तत्व ने किया पथराव और तोड़फोड़, करकट और ईट चट्टे को गिराकर किया क्षतिग्रस्त


सिचाई के लिए रखा पाइप एवं फरसा कुदार उठा ले गए, पीड़ित ने दी थाने पर तहरीर, किरतापुर बरना गांव का मामला

इजहार हुसैन @ नया सवेरा 

जफराबाद, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर बरना गांव स्थित एक किसान के पंपिंग सेट मशीन पर अज्ञात अराजक तत्वों ने देर रात में जमकर पथराव करते हुए तोड़फोड़ करते हुए पम्पिंग सेट  पर लगा करकट एवं ईंट के चट्टे को गिराकर तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस जांच में जुटी रही। जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैया गांव के प्रभात राय की सिंचाई पंपिंग सेट की मशीन सटे गांव किरतापुर बरना गांव में है रोज की बात प्रभात अपने खेत का कार्य निपटाकर रात में घर चले गए ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में दो घायल, फायरिंग करने का आरोप

इसी दौरान देर रात में कुछ अराजक तत्व पहुंचकर उनके पम्पिंग सेट मशीन पर पहुचकर पथराव करते हुए करकट को तोड़ दिया तथा पेड़ो के घेरे में लगाए गए ईट के चट्टे को गिरा दिया एवं दीवाल में लगे दो एलईडी बल्ब व उसका होल्डर भी तोड़ दिया तथा बाहर रखें 2 फावड़े और 2 कुदाल एवं दो सिंचाई की पाइप उठा ले गए। तड़के सुबह जब किसान प्रभात राय का बेटा विकास राय जब पम्पिंग सेट पर पहुंचा तो उसे इस घटना की जानकारी हुई। उसने घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दिया पुलिस मौके पर आ गई। जांच पड़ताल करके गई। पीड़ित किसान प्रभात राय ने रविवार को दोपहर में थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष जफराबाद श्री प्रकाश शुक्ल ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। हल्का प्रभारी को भेजकर जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Admissions Open 2026-2027 Mount Litera Zee School NURTURING POTENTIAL, UNLEASHING BRILLIANCE. Nurturing Values, Inspiring Excellence Nursery to Grade 12 📞 Phone: +91 7311171181 +91 7311171182 📍 Campus Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें