BREAKING

Jaunpur News: 1.32 क्विंटल गांजा के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस का दावा, बरामद गांजे का बाजार मूल्य 35 लाख रुपए

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

खुटहन, जौनपुर। खुटहन वाया मोहदीसराय मार्ग  के सौरइया गांव से पुलिस ने मंगलवार की रात बाइक सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.32 क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे का बाजार मूल्य 35 लाख रूपए से अधिक है। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद दोनों आरोपितों को चलान न्यायालय भेज दिया गया। बरामद बाइक के पंजीयन का कागज न दिखाने पर बाइक को सीज कर दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि हमराहियों संग आधी रात को उक्त मार्ग पर संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। तभी खुटहन की तरफ से एक बाइक पर प्लास्टिक की बोरी लादकर आते दो युवक दिखे। पुलिस टीम को देखकर वे बाइक पीछे मोड़ने लगे। शक होने पर पुलिस के जवानों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। बोरी की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा भरा था। दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिला स्तरीय माडल प्रतियोगिता में सिटी इंटरनेशनल स्कूल का रहा दबदबा

जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताया कि पांच बोरी गांजा वह अपने घर के सामने टीन शेड में रखे भूसा में छुपाकर रखा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भूसे में रखा बोरियों में गांजा बरामद कर लिया। उनके पास से 15 सौ रूपए और चार एंड्रॉयड फोन भी बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर इसी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी पिंटू निषाद और प्रमोद निषाद हैं। पिंटू निषाद दुष्कर्म और पक्सो का आरोपित भी है। उसके खिलाफ चार वर्ष पूर्व खुटहन थाने में ही मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय,उप निरीक्षक प्रेमशंकर सिंह, रामजन्म प्रसाद, कांस्टेबल कुलदीप गोस्वामी,सोनू यादव,सोनू निषाद,अजय यादव, आनंद कुमार, रणविजय यादव, संजय जायसवाल, अकास निषाद व महिला कांस्टेबल आशा गुप्ता सामिल रहीं।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


Admissions Open 2026-2027 Mount Litera Zee School NURTURING POTENTIAL, UNLEASHING BRILLIANCE. Nurturing Values, Inspiring Excellence Nursery to Grade 12 📞 Phone: +91 7311171181 +91 7311171182 📍 Campus Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें