BREAKING

Jaunpur News: जिला स्तरीय माडल प्रतियोगिता में सिटी इंटरनेशनल स्कूल का रहा दबदबा

पहले, दूसरे और तीसरे पर रहा यहां की छात्राओं के द्वारा बनाया गया माडल

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

खुटहन, जौनपुर। जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित सिटी इंटरनेशनल स्कूल, पिलकिछा की छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सातवीं की छात्राएं सेजल यादव ने प्रथम स्थान, वैष्णवी सिंह ने द्वितीय तथा रागिनी निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

 बुधवार को स्कूल में होनहार छात्राओं का सत्कार कर हौसला अफजाई किया गया। स्कूल के प्रबंधक पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव यादव ने छात्राओं का सत्कार करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय परिवार के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के सभी विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत का काम करेगा। सफलता यह संदेश देती है कि सही दिशा, निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेलों में बड़े झूले बिना अनुमति के ना लगाए जाएं

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें