BREAKING

Jaunpur News: मिशन वीरांगना सम्मान से सम्मानित हुई छात्राएं

मझौली के सर्वोदय चिल्ड्रेन एकेडमी में सात दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण के अंतिम दिन हुआ भव्य कार्यक्रम

रतन लाल आर्य @नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। क्षेत्र के शंभूगंज के समीप सर्वोदय चिल्ड्रेन एकेडमी मझौली में सात दिवसीय मार्शल ऑफ आर्ट प्रशिक्षण के अंतिम दिन बुधवार को मिशन वीरांगना सम्मान से छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस गोल्डी गुप्ता, शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक मनीष प्रसाद व अध्यक्ष मिशन वीरांगना खेल एवं शिक्षा ट्रस्ट शिवानी मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण ले रही बेटियों ने अतिथियों के सामने मार्शल ऑफ आर्ट बेहतरीन प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में गोल्डी गुप्ता ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है। शाखा प्रबंधक मनीष प्रसाद ने कहा कि अब बेटियां डर कर नहीं बल्कि डट कर समस्याओं का सामना करेंगी। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: कल्याण में धूमधाम से मनाया गया द हेरिटेज स्कूल का वार्षिकोत्सव

प्रधानाचार्या अरुणा सिंह ने कहा कि आज का दिन हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का दिन रहा है। हमारे मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने न केवल अपनी प्रतिभा दिखाई है, बल्कि समर्पण और मेहनत से आगे बढ़ने का संकल्प भी लिया। मार्शल आर्ट्स केवल आत्मरक्षा या लड़ना नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का एक तरीका है जो हमें अनुशासन, एकाग्रता, साहस और विनम्रता सिखाता है। उन्होंने प्रशिक्षक राष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर प्रवीण मिश्रा की भूरी-भूरी प्रसंशा करतें हुए कहा कि बच्चों में इन गुणों को बखूबी विकसित किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं है बल्कि उनकी निरंतरता का परिणाम है। अंत में प्रबंधक विपिन कुमार सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्य के बिना मार्शल आर्ट्स क्रूर हो सकता है, लेकिन मार्शल आर्ट्स के बिना साहित्य अधूरा है। इस दौरान विमल विशेन सिंह, रामजीत मौर्य, रामसकल गिरी, राम नारायण यादव, प्रधान सुभाष यादव, शैलेश सिंह, कंचन सिंह, सीमा मौर्या, सुजीत पाल, रोहित यादव, विपिन गौतम, सहित विद्यालय के सभी स्टॉफ उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें