BREAKING

Jaunpur News: डीसीएम ट्रैक्टर में टक्कर, दो गंभीर घायल

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के चपरामऊ गांव के समीप बुधवार सुबह 9 बजे डीसीएम  और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया। बदलापुर मुरादपुर कोटिला ईंट भठ्ठे से ईंट लादकर ट्रैक्टर चालक रमेश अगरीया साथी सहदेव के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर ईंट लादकर जौनपुर जा रहा था। घटनास्थल पर पहुँचा ही था तभी पीछे से उसी दिशा में जा रहा डीसीएम चालक ट्राली में जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में ट्रैक्टर चालक रमेश व सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी नौपेड़वा में भर्ती करवाया। दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मिशन वीरांगना सम्मान से सम्मानित हुई छात्राएं

Admissions Open 2026-2027 Mount Litera Zee School NURTURING POTENTIAL, UNLEASHING BRILLIANCE. Nurturing Values, Inspiring Excellence Nursery to Grade 12 📞 Phone: +91 7311171181 +91 7311171182 📍 Campus Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें