BREAKING

Jaunpur News: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुधारात्मक कार्यवाही, चयनित ब्लैक स्पॉट, हेलमेट सीट बेल्ट एवं सड़क सुरक्षा संबंधित अन्य अभियोग में प्रवर्तन कार्यवाही आदि की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि जनपद के स्कूलों और कॉलेज में समय-समय पर सड़क सुरक्षा के संबंध में कार्यशाला आयोजित किए जाएं तथा बच्चों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि दुर्घटना की सूचना किसी भी माध्यम से प्राप्त होने पर एंबुलेंस कम से कम समय में मौके पर पहुंचकर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए जिससे घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में समुचित ढंग से चिकित्सकीय उपचार मिल सके। बैठक में समिति के सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सीएम डैशबोर्ड, जीरो पॉवर्टी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें