Jaunpur News: 50,000 का इनामी अभियुक्त तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में, थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में सुरागरसी पतारसी के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर थाना अलीगंज जनपद चन्दौली पर पंजीकृत अभियोग में 50,000 रुपये का इनामी अभियुक्त सोनू पुत्र अली मोहम्मद नि0 सतहरिया थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष को एक देशी तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस .12 बोर के साथ दिनांक 26.02.2026 को कृष्णा कोल्ड स्टोरेज सतहरिया के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 44/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
![]() |
| विज्ञापन |


