BREAKING

Jaunpur News: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। आयुक्त वाराणसी मंडल/रोल प्रेक्षक एस.राजलिंगम की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। आयुक्त/रोल प्रेक्षक के जनपद आगमन पर जिला निर्वाचन अधिकारी तथा राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण द्वारा पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया। 

आयुक्त/रोल प्रेक्षक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में ड्राफ्ट पब्लिकेशन हो चुका है, आलेख्य मतदाता सूची में जो भी त्रुटियां है उनपर दावे और आपत्तियां ली जा रही है, जिनकी मैपिंग अभी नहीं हो पाई है, सुनवाई के लिए नोटिस निर्गत की जा रही है तथा नियत तिथि पर सुनवाई हेतु बुलाया जा रहा है। जो लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज है उसको सही किया जा रहा है जिससे त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके। 

उन्होंने कहा कि प्राप्त दावे और आपत्तियों पर माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सत्यापन और नियमानुसार जांच के उपरांत ही अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने राजनैतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा की। राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण द्वारा प्रेक्षक जी को अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा एसआईआर के दौरान पूरा सहयोग किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेक्षक को आश्वस्त कराया कि उनके दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जायेगा। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नाबालिग किशोरी घर से लापता, पिता ने थाने में दी तहरीर

बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष सपा राकेश मौर्य, भाजपा से यादवेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष कांग्रेस राकेश सिंह, सीपीआईएम से के.एस. रघुवंशी, सहित अन्य सम्मानित प्रतिनिधिगण रघुनाथ यादव, गुलाबचंद यादव, लालबहादुर पटेल, आरिफ हबीब, श्याम बहादुर यादव, विजय कुमार पटेल, पियूष गुप्ता, चन्द्रेज भारती, स्कंद कुमार पटेल, हीरालाल विश्वकर्मा, रवि यादव, जितेन्द्र यादव, जयप्रकाश पटेल, रामरतन, सुभष चन्द्र गौतम, विरेन्द्र कुमार, सहित मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, ईआरओ सहित अन्य उपस्थित रहे।

Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें