Jaunpur News: नाबालिग किशोरी घर से लापता, पिता ने थाने में दी तहरीर
वीपी सिंह @ नया सवेरा
चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने थाना चंदवक में एक युवक के विरुद्ध आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पीड़ित के अनुसार उनकी 17 वर्षीय पुत्री बीते मंगलवार की देर रात घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पिता ने आशंका जताई है कि बहिरी गांव निवासी आकाश सिंह से उसकी बातचीत होती थी। संभव है कि वह उसी के साथ गई हो। हालांकि इस संबंध में उनके पास कोई ठोस जानकारी नहीं है। बुधवार की शाम थक हार कर पिता ने थाने में युवक के विरुद्ध तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और किशोरी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें | पोनी वर्मा प्रस्तुत करती हैं ‘सुर’, कलाकारों की अनसुनी आवाज़ को सुनती एक संवेदनशील शॉर्ट फ़िल्म

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)