BREAKING

Jaunpur News: महाशिवरात्रि को लेकर मड़ियाहूं कोतवाली में शांति समिति की बैठक

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार ने की। इसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्राचीन कांवरिया संघ के पदाधिकारियों ने साफ-सफाई, बिजली और पेयजल व्यवस्था का मुद्दा उठाया। इस पर नगर पंचायत की ओर से समुचित साफ-सफाई कराने का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय गौ-तस्कर गिरफ्तार

 एसडीओ विद्युत सौरभ त्रिपाठी ने पर्व के दौरान डीजे की ऊंचाई कम रखने तथा झंडों में पीवीसी पाइप का प्रयोग करने की अपील की, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। उप जिलाधिकारी नवीन कुमार ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्व को संयम और अनुशासन के साथ मनाएं तथा नशे से दूर रहें। बैठक में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली, उप निरीक्षक रमेश कुमार, कंवलजीत सिंह गब्बर, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव अली, क्रवि मौर्य, अरुण दूबे, परमजीत सिंह इजहार अहमद, गुड्डू साहू, बोदर  सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें