BREAKING

Jaunpur News: मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय गौ-तस्कर गिरफ्तार

पैर में लगी गोली, तमंचा कारतूस व बाइक बरामद

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। थाना मीरगंज पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में  अंतर्जनपदीय गौ तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मौके से पुलिस ने एक तमंचा 0.315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा तथा मोटरसाइकिल बरामद किया है। मीरगंज पुलिस टीम बुधवार को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान गोधना बाजार के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर सेमरी अंडरपास पुलिया के पास बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

घायल बदमाश की पहचान मोनू उर्फ बलवंत बघेल पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम रामनगर, थाना अखंडनगर, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई। वह पूर्व में थाना सरायख्वाजा में दर्ज गो-तस्करी के मुकदमे में वांछित चल रहा था और एक अन्य अभियुक्त के साथ पिकअप वाहन से गो-तस्करी के मामले में फरार हो गया था।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 0.315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा तथा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर का आपराधिक इतिहास भी रहा है गंभीर, उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट व पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई मुकदमे जनपद सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर व जौनपुर में दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मीरगंज उप निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक मुन्नीलाल कन्नौजिया, उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें