BREAKING

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष बने पवन प्रकाश श्रीवास्तव

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ, उ0प्र0 की प्रदेश कार्यकारिणी ने शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे पवन प्रकाश श्रीवास्तव को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। संघ द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार श्रीवास्तव को जौनपुर जनपद का उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए जौनपुर सदर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश संगठन मंत्री सुशील सिन्हा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षा क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों एवं सक्रिय सहभागिता को देखते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि तहसील अंतर्गत सभी ब्लॉकों में एक माह के भीतर योग्य, कर्मठ शिक्षकों, कर्मचारियों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंधकों का चयन कर जनपद एवं प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तावित करेंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रधान के वित्त एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक

पत्र में यह भी उल्लेख है कि वे जनपद के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए संघर्ष करेंगे तथा संघ के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। पवन प्रकाश श्रीवास्तव की नियुक्ति से शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। शिक्षकों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें