Jaunpur News: प्रधान के वित्त एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक
सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में डीएम ने लगाई रोक
शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा
खुटहन, जौनपुर। बदलापुर विकास खंड के सुतौली गांव के प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में जिलाधिकारी ने उनके खाते पर रोक लगा दी है। जिलापूर्ति अधिकारी और अधिशासी अभियंता के द्वारा जांच कर एक माह के भीतर रिपोर्ट आख्या प्रस्तुत किए जाने का आदेश दीएम ने दिया है। तब तक प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक कार्यों पर भी रोक लग गई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नियुक्तियों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर बरसीं डॉ. रागिनी सोनकर
उक्त ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सियरावासी निवासी श्रीकृष्ण तिवारी, देवेंद्र तिवारी और दीपक तिवारी ने महीनों पूर्व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव की प्रधान संगीता देवी पत्नी अवधेश तिवारी के द्वारा गांव के विकास की विभिन्न योजनाओं से प्राप्त लाखों रुपए सरकारी धन का गबन कर लिया गया है। जिसकी स्थलीय जांच के लिए जिलाधिकारी ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया था। गत 14 अगस्त को दोनों जांच अधिकारी गांव पहुंच ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें आरोप सत्य पाये गये। प्रधान व सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया। आय व्यय का सही ब्योरा संतोष जनक न कर पाए जाने पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से खाते के संचालन पर रोक लगा दिया। जिलाधिकारी ने पुनः दोबारा जांच के लिए जिलापूर्ति अधिकारी और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को नामित किया है। एक माह के भीतर जांच कर आख्या प्रस्तुत किए जाने का आदेश दिया है।
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
