BREAKING

Jaunpur News: सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तहसील बदलापुर के सभागार में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान ग्राम विट्ठुआ खुर्द के निवासी रामसमुझ के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनकी जमीन पर विपक्षी के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसपर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के द्वारा उप जिलाधिकारी और सम्बन्धित थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि शिकायत की जांचकर नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर अवगत कराये।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रथम जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न

बडे़री के दान बहादुर यादव ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से चकमार्ग पर अवैध कब्जा हटवाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा तहसीलदार को निर्देशित किया कि आज ही चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाकर समस्या का समधान कराये।  थरथरी निवासी राजकुमार के द्वारा अवगत कराया गया कि दबंगो के द्वारा उनका प्रधानमंत्री आवास बनने नही दिया जा रहा है जिसपर जिलाधिकारी के द्वारा तहसीलदार और एसएचओ को निर्देशित किया गया कि शिकायत की जांचकर नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर अवगत कराये। 

केसरी प्रसाद दुबे निवासी ढेमा बदलापुर द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थिनी दिव्यांग है तथा उसे दिव्यांगता प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है। उसने जिलाधिकारी से अपनी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाने का अनुरोध किया, जिसपर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि शीघ्र अतिशीघ्र प्रमाण-पत्र बनवा दिया जाए और जिलाधिकारी ने बच्ची की जिजीविषा  देखकर उसे अंगवस्त्रम और चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया और आश्वस्त किया कि उसका प्रमाण-पत्र बनवा दिया जायेगा।  

इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास तथा अन्य विभागों से संबंधित कुल... शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से ....का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि संवेदनशील प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता बनाए रखें, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रभात कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, तहसीलदार योगेन्द्र पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी सहित आमजन उपस्थित रहे। इसी क्रम में अन्य सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया तथा जन समस्याओं को सुनते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें