Jaunpur News: मड़ियाहूं तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 76 में 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
अरशद हाशमी @ नया सवेरा
मड़ियाहूं, जौनपुर। तहसील परिसर स्थित सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजय कुमार अम्बष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 76 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।
अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा लंबित मामलों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नवीन कुमार, क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा, तहसीलदार राकेश कुमार, एसडीओ विद्युत सौरभ त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रथम जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
