Jaunpur News: शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों तक निःशुल्क चिकित्सा सेवा को पहुंचाना: डॉ. एके
श्री साईं श्रद्धा मेमोरियल हॉस्पिटल में निशुल्क आयोजित हुई जांच शिविर
शिविर में सैकड़ों मरीज पहुंच कराया जांच परीक्षण
विनोद कुमार @ नया सवेरा
केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के सरायबीरू में स्थित श्री साईं श्रद्धा मेमोरियल हॉस्पिटल में रविवार को निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग सैकड़ों मरीज शिविर में पहुंच जांच व स्वास्थ्य परीक्षण कराया, शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों एवं स्वास्थ्य शिविर में आने वालों की जाँच की एवं उनका उपचार कर स्वास्थ्य संबंधित चिकित्सा परामर्श भी दिया। शिविर में आने वाले मरीजों के लिये पंजीयन और अन्य व्यवस्थाओं हेतु कई काउंटर की व्यवस्था की गई थी। इस बाबत डॉ एके यादव ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा ग्रामीण अंचल के मरीजों के इलाज की सुविधा के लिये शिविर के आयोजन का सिलसिला प्रारंभ किया गया है।
यह भी पढ़ें | जौनपुर में मैत्री क्रिकेट का रोमांच: जर्नलिस्ट टीम ने जलालपुर पुलिस को 62 रन से हराया
शिविर में आये अंतिम व्यक्ति का स्वस्थ परीक्षण कराया गया।अनेक जाँचे भी कराई गई।उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों तक निःशुल्क चिकित्सा सेवा को पहुंचाना है। इस अवसर पर डॉ एम.के कश्यप (एमबीबीएस डीएनवी एमडी), डॉ. विकास सिंगी (एमबीबीएस एमएस डीएनवी अर्थों), डॉ प्रतीक्षा देवी (बीएएमएससीसी वाईपी) व डॉ प्रणव नंदन त्रिपाठी(एमएस), समेत हॉस्पिटल के समस्त स्टॉप मौजूद रहे।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)