Jaunpur News: रविदास जयंती पर निकला भव्य जुलूस,सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
इजहार हुसैन @ नया सवेरा
जफराबाद, जौनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर रविवार को अहमदपुर गांव से भव्य जुलूस निकाला गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जुलूस पूरे गांव का भ्रमण करते हुए निर्धारित मार्गों से गुजरा। इस दौरान “गुरु रविदास अमर रहें” जैसे जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वालों में रिंकू पंडित, संस्कार सिंह, राघवेंद्र यादव, जवाहरलाल यादव ,आनंद यादव का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों तक निःशुल्क चिकित्सा सेवा को पहुंचाना: डॉ. एके
इस अवसर पर सतीश चंद्र गौतम, मास्टर राजकुमार यादव, मुन्ना, सुरेंद्र मौर्य, धर्मराज मौर्य, मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद मंजूर, अहमद राजू यादव, विकास शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुरु रविदास के जीवन, उनके समानता और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



