BREAKING

Jaunpur News: लद्दाख बॉर्डर पर तैनात फौजी की मां को तमंचा दिखाकर दी धमकी, मुकदमा दर्ज


नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी भारतीय थल सेना में तैनात फौजी की मां को दबंगों द्वारा तमंचा दिखाकर धमकी देने एवं गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। फौजी की मां पुलिस पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र शिकायत की,जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। रामगढ़ गांव निवासी अमित मिश्रा भारतीय थल सेना में पिछले  23 वर्षों से सेवारत हैं। वर्तमान में लद्दाख में चीन बॉर्डर पर तैनात हैं। उनकी माता आशा मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। बेटा सीमा पर देश की सुरक्षा में लगा है। घर पर वह अकेली रहती हैं। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: C-TET परीक्षा में दूसरे के जगह पर परीक्षा दे रही महिला का बायोमेट्रिक मिसमैच  

इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी संजय पाण्डेय व अवधेश पाण्डेय जबरन जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को उक्त आरोपी अपने परिवार के साथ उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर संजय पाण्डेय अवैध असलहा निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आए दिन दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज करते हैं और भय का माहौल बनाकर जमीन हड़पना चाहते हैं। पीड़िता आशा मिश्रा का आरोप है कि एक ओर जहां बेटा देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात है, वहीं दूसरी ओर उसकी मां गांव में दबंगों की धमकियों से डरी-सहमी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें