BREAKING

Jaunpur News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के गांव के हरी मोड़ पर बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि सोमवार उक्त थाना क्षेत्र के नवली गांव निवासी चंदन राजभर 21 वर्ष पुत्र कैलाश इसी गांव के नीतीश उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र नरेंद्र करीब 11:00 बजे बाइक में पेट्रोल भराने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के हरी मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिसके चलते बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारीयों के सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल लाया जा रहा था। तभी रास्ते में चंदन की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहरा मच गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लद्दाख बॉर्डर पर तैनात फौजी की मां को तमंचा दिखाकर दी धमकी, मुकदमा दर्ज



Admissions Open 2026-2027 Mount Litera Zee School NURTURING POTENTIAL, UNLEASHING BRILLIANCE. Nurturing Values, Inspiring Excellence Nursery to Grade 12 📞 Phone: +91 7311171181 +91 7311171182 📍 Campus Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें