BREAKING

Jaunpur News: 2 महीने से खराब हैण्डपम्प की समस्या को तत्काल सुधारने के दिये निर्देश

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने अवगत कराया है कि तहसील केराकत मे निर्धारित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को उसके गुणवत्तायुक्त त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। 

कतिपय शिकायतो का मौके पर निराकरण किया गया जिसमे से एक शिकायतकर्ता मनीराम मुसहर पुत्र स्व0 हरिनन्दन मुसहर ग्राम पंचायत नरहन वि0ख0-केराकत जौनपुर द्वारा मुसहर बस्ती में 02 महीने से हैण्डपम्प खराब होने के कारण पानी पीने मे समस्या होने की शिकायत प्राप्त होने पर उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी केराकत को तत्काल खराब हैण्डपम्प को ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मनीराम के खराब हैण्डपम्प को ठीक करवाकर समस्या का तत्काल समाधान कर दिया गया। इस सम्बन्ध मे शिकायतकर्ता मनीराम से समस्या का समाधान के सम्बन्ध मे दूरभाष के माध्यम से पूछा गया, मनीराम द्वारा समस्या के निराकरण होने पर संतुष्टी व्यक्त की गयी।

यह भी पढ़ें | Poetry: एक अदद सुख........!

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें