BREAKING

Jaunpur News: ब्लॉक प्रमुख निधि से बीडीसी के प्रस्ताव पर 270 मीटर सड़क का लोकार्पण

पाराकमाल गांव में हनुमान मन्दिर पर जानें वाले रास्ते पर जल निकासी व इंटरलॉकिंग का कार्य पूर्ण

सुरेश कुमार @ नया सवेरा 

खेतासराय, जौनपुर।  विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के पाराकमाल गांव में वर्षों से जर्जर सड़क का दंश झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिल गयी। पाराकमाल की क्षेत्र पंचायत सदस्य शाहिस्ता बानो पत्नी अज़ीम सिद्दिकी के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए ब्लाक प्रमुख सोंधी शाहगंज मंजू अजय सिंह ने इस वित्तीय वर्ष में लगभग 270  मीटर ढक्कनदार नाला के साथ राजभर बस्ती को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर इंटर लॉकिंग का कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया। जिससे उक्त बस्ती तथा अनुमान मन्दिर पर दर्शन पूजन करने वालों को असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें | वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से शहीद वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि

क्षेत्र पंचायत सदस्य शाहिस्ता बानो पत्नी अज़ीम सिद्दिकी ने बताया कि वर्षों से उक्त मार्ग की स्तिथि दयनीय थी बरसात में मार्ग पर भारी जलजमाव के कारण ग्रामीणों का आवागमन में दिक्कत को देखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठाया गया जिसको संज्ञान में लेते हुए विकास खण्ड को विकास की नई दिशा देने वाली जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर बिना भेदभाव के समाधान करने वाली ब्लाक प्रमुख ने कार्य को मंजूरी दी तथा अपनी निधि से प्राथमिकता के आधार पर कार्य को कराया।

विकास कार्यों व जन समस्याओं को त्वरित समाधान करने वाली ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह ने पाराकमाल गांव में उसर मोहल्ले में लगभग 300 मीटर लॉकिंग सहित आधा दर्जन विकास कार्यों को करवाया जिससे ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सके। संपर्क मार्ग बनने से ग्रामीणों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों ने ब्लाक प्रमुख का ह्रदय से आभार प्रकट किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें