BREAKING

Jaunpur News: तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

हिम्मत बहादुर सिं​ह @ नया सवेरा 

खुटहन, जौनपुर। शेखपुर सुतौली गांव के विरवन बाबा स्थान के पास से पुलिस ने सोमवार को संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर अवैध तमंचा, कारतूस खोखा बरामद हुआ। आरोपित जौनपुर के अलावा सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर जिले के थानों में चोरी ,आर्म्स एक्ट, दुष्कर्म और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न संज्ञेय अपराधों में वांछित चल रहा है। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ब्लॉक प्रमुख निधि से बीडीसी के प्रस्ताव पर 270 मीटर सड़क का लोकार्पण

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय हमराहियों संग सुबह उक्त स्थान पर संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सामने की तरफ से एक ब्यक्ति पैदल आता दिखा। पुलिस को देख वह पीछे मुड़कर भागने लगा। सक होने पर पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद हुआ। उसने अपना नाम रोहित पाल व निवासी गांव शेरपुर पथरा बताया। छानबीन में पता चला कि रोहित पाल के खिलाफ तीन जिलों के अलग अलग थानों में चोरी, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें