Jaunpur News: रोवर्स-रेंजर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
नया सवेरा नेटवर्क
Jaunpur News: स्थानीय नगर के खैरुद्दीन गंज वार्ड स्थित मड़ियाहूँ पी.जी. कॉलेज, मड़ियाहूँ में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में रोवर्स–रेंजर्स का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है।
पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रोवर्स–रेंजर्स को स्काउटिंग की मूल अवधारणाओं, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, सामुदायिक सेवा, टीम वर्क एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण सत्रों का संचालन काउंसलर रोहित विश्वकर्मा एवं काउंसलर शालू दुबे द्वारा किया गया, जिन्होंने रोवर्स–रेंजर्स को अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के महत्व से अवगत कराया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एस. के पाठक.ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि रोवर्स–रेंजर्स प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है तथा उनमें समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना उत्पन्न करता है। तथा रोवर्स–रेंजर्स प्रभारी डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा उन्हें समाज व राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर रोवर्स–रेंजर्स प्रभारी, महाविद्यालय के प्रोफेसर आञ्जनेय कुमार पांडेय प्रोफेसर अजय कुमार डॉ योगेश कुमार ,डॉक्टर सौरभ कुमार सिंह,डॉक्टर श्याम दत्त दुबे , डॉ अमिताभ कुमार ,डॉ विवेक कुमार मिश्र, डॉ हौसिला प्रसाद पांडेय,डॉक्टर उमेश राव , डॉ जे पी दूबे, डॉ सुशील मिश्र, डॉ बृजेश कुमार चौबे ,डॉ विजय चतुर्वेदी ,डॉ देवेंद्र कुमार उपाध्याय डॉ पुष्पराज सिंह डॉक्टर संजय कुमार डॉ अरुण गौतम एवं रोवर्स–रेंजर्स स्वयंसेवक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु महाविद्यालय द्वारा सभी प्रशिक्षकों, काउंसलरों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पाँच दिवसीय रोवर्स–रेंजर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 फरवरी 2026 तक सफलतापूर्वक संचालित रहेगा।
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
