BREAKING

Jaunpur News: पटाखों की चिंगारी बनी तबाही की वजह, किसान के तीन मड़हे जलकर राख

वीपी सिंह @ नया सवेरा 

चंदवक। थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में सोमवार शाम पटाखों की चिंगारी की वजह से सगे भाइयों के तीन मड़हे जलकर खाक हो गए। अगलगी की घटना में हजारों का नुकसान हुआ है। उक्त गांव निवासी सुभाष यादव व भोला यादव ने अपने घर के सामने पशुओं के रहने, चारा और घरेलू सामान रखने के लिए बड़े-बड़े मड़हे बना रखे थे। सोमवार करीब साढ़े तीन बजे गांव के कुछ बच्चें मड़हों के पास पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान किसी पटाखे की चिंगारी मड़हे में जा गिरी, जिससे आग लग गई। 

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने बाल्टी व सबमर्सिबल के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक मड़हों में रखा पशुओं का चारा, सूखे भूसे के भक्कू, बक्सों में रखे कपड़े, गद्दे, रजाइयां, घरेलू सामान और सिंचाई की पाइपें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच में संगठनात्मक विस्तार, अर्पित जायसवाल बनाये गये पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें