BREAKING

Jaunpur News: नर्मदेश्वर शिव व शनिदेव मंदिर की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

सुरेश कुमार @ नया सवेरा 

खेतासराय, जौनपुर। कस्बा स्थित पुलिस चौकी परिसर में नवनिर्मित नर्मदेश्वर शिव मंदिर एवं शनिदेव महाराज की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भव्य पूजनोत्सव के रूप में संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व डीजे साउंड के बीच विशाल रथ पर सुसज्जित सभी प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य यजमान के रूप में खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, खुटहन थानाध्यक्ष रामाश्रय राय एवं कस्बा इंचार्ज वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार पाठक शामिल रहे।

यह मंदिर जिले के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में स्थापित किया गया, जिनके सतत प्रयासों से यह धार्मिक स्थल आकार ले सका। कार्यक्रम में खेतासराय नगर के प्रबुद्ध नागरिकों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

शोभायात्रा का शुभारंभ पुलिस चौकी परिसर से होकर थाना परिसर पहुंचा, जहां विद्वान पंडितों द्वारा आरती उतारी गई। इसके पश्चात यात्रा मुख्य चौराहा, पुरानी बाजार, संकट मोचन हनुमान मंदिर, गोला बाजार होते हुए पुनः नर्मदेश्वर शिव मंदिर परिसर में आकर सम्पन्न हुई। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टेपों और कार में टक्कर, 7 घायल

मंदिर परिसर में पुलिस उपाधीक्षक अजित सिंह चौहान, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह एवं खुटहन प्रभारी रामाश्रय राय की उपस्थिति में काशी से आए विद्वान पंडितों द्वारा हवन-पूजन कर विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई।

मंदिर की स्थापना में निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने इस ऐतिहासिक मंदिर को भव्य स्वरूप देने के लिए थाना स्टाफ एवं नगरवासियों को निरंतर प्रेरित किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, भाजपा नेता जगदंबा प्रसाद पांडेय, धर्मरक्षक मनीष गुप्ता, सभासद सतीश यादव पिंकू, इलियास उर्फ मोनू, चेयरमैन वसीम अहमद, धर्मचंद्र गुप्ता, व्यापार मण्डल ने नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, युवा व्यापार मण्डल महामंत्री गौरव मौर्य, अंजू बिन्द डॉ. चंद्रजीत मौर्य समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

विधि-विधान से स्थापना में सहयोग देने वाले पुलिसकर्मी

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुए मंदिर लोकार्पण समारोह में कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक अनिल कुमार पाठक, वरिष्ठ उप निरीक्षक तारीख अंसारी, हेड कांस्टेबल संजय पांडेय, आशुतोष तिवारी, अंबिका यादव, राजकुमार यादव, देवी प्रसाद चौहान, संदीप सिंह, उप निरीक्षक कपिलदेव, नेहा यादव, प्रियंका प्रजापति, पूजा कुमारी, मंजू बाला सहित अन्य पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें