BREAKING

Jaunpur News: कांग्रेस हमारे राजा को सम्मान नहीं किया जिसके हकदार थे: अनिल राजभर

आजमगढ़ के माहुल में भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का किया आह्वान

खेतासराय आगमन पर महाराज सुहेलदेव के शौर्य और राष्ट्रनिष्ठा पर दिया विशेष बल

सुरेश कुमार @ नया सवेरा 

खेतासराय, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री अनिल राजभर का शुक्रवार को खेतासराय शक्ति मैरज हाल में आगमन हुआ। जहाँ कार्यकार्ताओं के साथ बैठक कर आगामी 22 फरवरी को आजमगढ़ जनपद के माहुल में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर जनसामान्य से बड़ी संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।

मंत्री अनिल राजभर का खेतासराय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज़ादी के बाद से कांग्रेस पार्टी हमारे महाराज सुहेल देव राजभर का सम्मान नहीं किया जिसके वे हकदार थे। उन्होंने महाराज सुहेलदेव के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराज सुहेलदेव जी भारतीय इतिहास के उन महान नायकों में से हैं, जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध अद्भुत वीरता का परिचय दिया। उन्होंने न केवल देश की सीमाओं की रक्षा की, बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में महाराज सुहेलदेव के साथ अन्याय हुआ है और उन्हें वह स्थान नहीं दिया गया, जिसके वे वास्तविक हकदार थे। आज आवश्यकता है कि नई पीढ़ी को उनके बलिदान, रणनीतिक कौशल और राष्ट्रभक्ति से परिचित कराया जाएं, जो केवल एक योद्धा नहीं थे, बल्कि शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के स्वाभिमान और आत्मसम्मान के प्रतीक थे। उन्होंने समाज को एकजुट कर विदेशी ताकतों को परास्त किया और यह संदेश दिया कि जब समाज संगठित होता है, तो कोई भी शक्ति उसे कमजोर नहीं कर सकती।

उन्होंने आगे कहा कि माहुल में आयोजित होने वाला कार्यक्रम इतिहास, संस्कृति और सामाजिक चेतना को जागृत करने वाला होगा, जिसमें देश-प्रदेश भर से लोग भाग लेंगे। यह केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि महान योद्धा महाराज सुहेलदेव के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्ररक्षा के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम होगा। इस कार्यक्रम में राजभर समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों को भी जोड़ने पर बल दिया ताकि अपनी देश की सांस्कृतिक, सनातन को बढ़ावा मिलें।

अंत में मंत्री अनिल राजभर ने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि 22 फरवरी को माहुल पहुंचकर महाराज सुहेलदेव के सम्मान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगा। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, राजू बिन्द, प्रमोद राजभर, सफर शेख, राकेश राजभर, बलिहारी राजभर, सोनू बिन्द, हरेंद्र यादव, लखन्दर राजभर, अशोक राजभर, बलिराम राजभर, डॉ. सर्वेश राजभर, जवाहर राजभर, अम्बिका राजभर, अजय राजभर, अरविंद राजभर, अश्विनी गौतम समेत आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नर्मदेश्वर शिव व शनिदेव मंदिर की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें