Jaunpur News: जमीनी विवाद में मारपीट,3 घायल
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बागमिया कुत्तूपुर में बुधवार को जमीनी विवाद के चलते 2 पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामभूवन और रमेश में पिछले कुछ दिनो से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।बुधवार सुबह करीब 8 बजे दोनो पक्षों में अचानक विवाद बड़ गया और इस बीच दोनो में मारपीट हो गई मारपीट के दौरान एक से रामभूवन (32),चिंता (55) पत्नी रामचंद्र, सीता (24) गंभीर रूप से घायल इस बीच मारपीट में घायल तीनों लोगो की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की दोनों पक्षों द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत का माहौल

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)