Hyderabad News: क्वेस्ट एशिया गिफ्ट्स एंड स्टेशनरी इंडिया एक्सपो का हुआ उद्घाटन
कॉर्पोरेट गिफ्टिंग कल्चर हो गया मजबूत
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। भारत में कॉर्पोरेट गिफ्टिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और इसकी कुल वैल्यू 75 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। हैदराबाद के आईटी हब बनने के कारण गिफ्टिंग कल्चर में काफी इजाफा हुआ है। यह बात ऑरोबिंदो फार्मा एसोसिएट्स के प्रेसिडेंट डॉ. के. सुरेश कुमार ने हैदराबाद के HITEX एक्जिबिशन सेंटर में आयोजित क्वेस्ट एशिया गिफ्ट्स एंड स्टेशनरी इंडिया एक्सपो के उद्घाटन के दौरान कही। शुक्रवार को हॉल नंबर 1 में शुरू हुई इस प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र में डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में यह इंडस्ट्री 75 बिलियन डॉलर की है और अगले दो वर्षों में यह 90 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद के आईटी हब बनने से यहां कॉर्पोरेट गिफ्टिंग कल्चर मजबूत हो गया है। तेलंगाना में 500 से ज्यादा सॉफ्टवेयर और आईटी कंपनियां, 2,400 से अधिक फार्मा कंपनियां और लैब्स, साथ ही बैंकिंग और मल्टीनेशनल कंपनियां मौजूद हैं, जिसके कारण यह सेक्टर हजारों करोड़ का बिजनेस बन गया है।
एक्सपो गैलेक्सिया की फाउंडर डायरेक्टर राखी मुखर्जी ने बताया कि यह प्रदर्शनी 8 फरवरी (रविवार) तक खुली रहेगी। देशभर से गिफ्टिंग आइटम्स, स्टेशनरी, होम डेकोर, टेक्नोलॉजी आधारित हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स आदि प्रदर्शित किए गए हैं। यहां बहुत कम कीमत से लेकर प्रीमियम और महंगे प्रोडक्ट्स तक उपलब्ध हैं। कॉर्पोरेट गिफ्ट्स, लेदर प्रोडक्ट्स, ट्रैवल बैग्स, टी-शर्ट्स, स्मार्ट वॉचेस, स्टोरेज गिफ्ट्स, स्कूल और ऑफिस स्टेशनरी, डेकोरेटिव आइटम्स, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स, हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स और अन्य ब्रांडेड वस्तुएं यहां उपलब्ध हैं। उद्घाटन समारोह में GACS प्रेसिडेंट प्रवीण उपाध्याय, श्रीकांत और एक्सपो गैलेक्सिया के अन्य प्रतिनिधि देव आदि मौजूद रहे।
सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स, एमएनसी प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोग भी इस एक्सपो की ओर काफी आकर्षित हो रहे हैं। राखी मुखर्जी ने कहा कि यह प्रदर्शनी कॉर्पोरेट सेक्टर के साथ-साथ व्यक्तिगत गिफ्टिंग में रुचि रखने वालों के लिए भी विविध विकल्प प्रदान कर रही है। यह एक्सपो कॉर्पोरेट और पर्सनल गिफ्टिंग ट्रेंड्स को एक्सप्लोर करने, नेटवर्किंग और सोर्सिंग के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म साबित हो रही है, जो भारत के बढ़ते बिजनेस परिदृश्य को दर्शाती है। (समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)
यह भी पढ़ें |










%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
