BREAKING

जौनपुर की सुनीता राय को राज्यपाल ने किया सम्मानित



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनभवन लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक फल शाकभाजी एंव पुष्प प्रदर्शनी 2026 का शुभारंभ राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल, एंव राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एंव कृषि निर्यात उ0प्र0 दिनेश प्रताप सिंह के कर कमलो द्वारा किया गया। जनपद में मशरूम की खेती में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुनीता राय ग्राम मेहौडा विकासखण्ड मुफ्तीगंज जनपद जौनपुर को राज्यपाल द्वारा उक्त कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। 

सुनीता की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है बल्कि यह हमारे क्षेत्र के मशरूम की खेती के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है। इनके द्वारा 30 अप्रैल, 2024 में मशरूम यूनिट की शुरूआत की गयी। यूनिट ने बहुत ही कम समय में 3.98 करोड का टर्न ओवर प्राप्त कर एक नई मिसाल पेश की है। पिछले वर्ष के 204 मीट्रिक टन के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष 450 मीट्रिक टन से अधिक उत्पादन का लक्ष्य उनकी व्यवसायिक दूरदर्शिता को दर्शाता है। तकनीकी नवाचार में कैनिन यूनिट की स्थापना कर मशरूम की सेल्फ लाइफ को 3 दिन से बढाकर 18 महीना करना एक गेम चेंचर कदम है। इससे न केवल मशरूम की बर्बादी रूकेगी बल्कि उत्पादो को दूरस्थ बाजारो और निर्यात के लिए भी तैयार किया जायेगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने प्रभार जनपद में केंद्रीय बजट के संबंध में की प्रेस वार्ता

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें