Jaunpur News: शांतिभंग की आशंका में पांच लोग गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान
चेतन सिंह @नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के सहरमा गांव में शांतिभंग की आशंका में पुलिस ने गुरुवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव मे दो पक्षों के बीच आपसी विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के बीच बच्चों के विवाद और कहासुनी की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तीन महिलाओं और दो पुरुषों समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में पन्ना रहमानी पुत्र स्व वशीर, अफ़ज़ल रहमानी पुत्र पन्ना, जुगुना पत्नी पन्ना रहमानी, सोनी पत्नी अख़्तर व चांद तारा पत्नी पप्पू शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 170/ 126/135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही करते हुए चालान कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विवाहिता ने लगाई फांसी
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)