BREAKING

Azamgarh News: साइबर जागरुकता ही साइबर खतरे से बचाव का साधन

सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर हरिऔध कला केंद्र में हुआ कार्यक्रम

नया सवेरा नेटवर्क

आजमगढ़। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर आजमगढ़ प्रशासन की ओर से हरिऔध कला केंद्र, आजमगढ़ में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार एवं अपर जिलाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं जागरूक उपयोग के प्रति प्रेरित करना रहा। पुलिस विभाग के साइबर सेल से मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल द्वारा ऑडिटोरियम में उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। 

उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, फेक प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन ठगी, अनजान लिंक एवं संदिग्ध मैसेज से बचाव, मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन तथा प्राइवेसी सेटिंग्स के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उपस्थित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को ई-मेल से संबंधित साइबर सुरक्षा फीचर्स जैसे फिशिंग ई-मेल की पहचान, संदिग्ध अटैचमेंट से बचाव, आधिकारिक ई-मेल के सुरक्षित प्रयोग तथा ब्राउज़र सेफ्टी फीचर्स जैसे सुरक्षित वेबसाइट (एचटीटीपीएस), पॉप-अप, मैलवेयर एवं अन्य साइबर खतरों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धन की रिकवरी एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा सके। अंत में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सुरक्षित इंटरनेट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों से अपील की गई कि वे इंटरनेट का उपयोग सतर्कता, समझदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करें।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एआई का जिम्मेदार उपयोग जरूरी: सेफर इंटरनेट डे पर विशेषज्ञों का संदेश


Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें